फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध मिलावट के कारोबार का बड़ा खुलासा

Fri, 28 Aug 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के गौरीपुर मोड़ पर एक घेर में यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को छापा मारकर टैंकर से दूध चोरी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें घेर मालिक भी शामिल है। वहां से पुलिस को 20.4 हजार लीटर दूध से भरा टैंकर और अन्य उपकरण बरामद हुए। इससे वहां पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने साथियों के साथ टैंकर से दूध चोरी कर उसमें इतना ही पानी मिला देते हैं। पकड़े गए आरोपी मथुरा के बरसाना के गांव डबारा निवासी मोहित पुत्र राममेहर, छाता निवासी सुनील तथा घेर मालिक निवाड़ा निवासी रूप कंवर उर्फ काला हैं।

एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के राम मिल्क चिलिंग सेंटर से बृहस्पतिवार शाम तीन बजे दूध से भरा टैंकर मानेसर के लिए रवाना हुआ था। शाम करीब छह बजे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित गौरीपुर मोड़ के निकट एक घेर में टैंकर से दूध चोरी किया जा रहा था।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके कई साथी भागने में कामयाब हो गए। फरार आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। उधर, पकड़े गए आरोपी मोहित और सुनील का कहना है कि वे तो जेसीबी चलाते हैं। उनका दूध चोरी से कोई लेनादेना नहीं है।

--। इन डेयरी के मिले कागज
 पुलिस के मुताबिक टैंकर से मेहसाणा डिस्ट्रिक कोआपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर यूनिओर लिमिटेड तथा दूध सागर नेशनल जयपुर के कागज मिले।

--। सफेदपोश के संरक्षण में चल रहा था अवैध धंधा
बागपत में दूध चोरी का काला कारोबार  खादी और खाकी के संरक्षण में चल रहा था। इसका बृहस्पतिवार को खुलासा हो गया। छापामारी के कुछ ही देर बाद सफेदपोश वहां पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से संपर्क करना प्रारंभ कर दिया। बात न बनी तो एक सफेदपोश ने पुलिस अधिकारी से फोन पर बात  की।  देर शाम तक यही सिलसिला चलता है। लोगों ने बताया कि इस घेर में काफी पुलिस वाले का आना जाना रहता है। पुलिस को इस धंधे का पता था।

निवाड़ा पुलिस ने क्यों नहीं मारा छापा?
निवाड़ा चौकी से मात्र डेढ़ किलोमीटर दूर गौरीपुर मोड़ पर टैंकर से दूध चोरी होने का मामला पहले भी उजागर हो चुका है। हालांकि चौकी पुलिस ने इसे पकड़ने की जरूरत नहीं समझी। बृहस्पतिवार को भी पुलिस यातायात प्रभारी अनुराधा सिंघल ने छापामारी कर दूध चोरों को पकड़ा।

पांच राज्यों के अधिकारी है टेंशन में
एनसीआर और दिल्ली में दूध सप्लाई होना वाला दूध बड़े पैमाने पर चोरी हो रहा है। इसको लेकर दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और यूपी के अधिकारी काफी टेंशन में है।

जेसीबी की आड़ में दूध चोरी का धंधा
बागपत। जिस घेर से दूध चोरी होता मिला है। उस घेर में कई जेसीबी खड़ी हुई हैं। वहां से जेसीबी किराए पर जाती हैं। आरोपियों ने इसकी आड़ में दूध चोरी का कारोबार कर रखा है। लोगों का कहना है कि टैंकर से दूध निकाले के बाद यहां से दूध मिष्ठान की दुकानों पर सप्लाई होता है।

साहब ले देकर मामला रफा दफा कर दो  
छापामारी के बाद कई लोग वहां पर पहुंचे और पुलिसवालों से संपर्क करने में लग गए। पुलिस के एक अधिकारी से बोले  साहब कुछ रुपये ले देकर मामला रफा-दफा कर दो।

मैं तो मेरठ मार्किट में बच्चों को शॉपिंग करा रहा हूं
बागपत। दूध की जांच करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के एक अधिकारी को सीओ स्वेताभ पांडेय ने फोन किया। सीओ का कहना है कि अधिकारी ने फोन का जवाब दिया कि वे तो मेरठ मार्किट में बच्चों को शॉपिंग करा रहे हैं। वे अभी बागपत नहीं आ सकते। इस बारे में जैसे ही डीएम को अवगत कराने के लिए कहा गया, तो अधिकारी तुरंत बैकफुट पर आ गए। बोला कि अभी दो घंटे में मेरठ से बागपत आ रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें