फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनों से अश्लील हरकतें, फोटो वायरल

Fri, 28 Apr 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के बिनौली क्षेत्र के एक गांव की दो बहनों के अश्लील फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। दलित व्यक्ति ने बताया उसकी बेटी और भतीजी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है।  दोनों बहनें सुबह को सड़क पर दौड़ लगाने जाती है। गांव के दो युवक भी दौड़ लगाते हैं।
विज्ञापन


इन युवकों ने दोनों लड़कियों को पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और अपने मोबाइल में उनके फोटो खींचे। फोटो से उनको ब्लैकमेल करने लगे। एक दिन आरोपियों ने गलत नियत से उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर उनके अश्लील फोटो खींचे। गाली-गलौज कर धमकी दी।

बाद में आरोपियों ने फोटो को वायरल कर दिया। इससे उनकी काफी बदनामी हो रही है। इससे दोनों लड़कियों की शादी करने में भी काफी परेशानी होगी। गांव के कुछ लोग केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने घटना की थाने में शिकायत की। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें