फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने लूटी अस्मत, फांसी लगाकर मारने की कोशिश

Thu, 30 Mar 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म किया और ससुरालियों ने फांसी लगाकर मारने की कोशिश की । महिला ने महिला थाने में ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई।
विज्ञापन


पीड़ित के पिता ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया उसकी बेटी की शादी वर्ष 2016 में लोनी निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दान दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं है। उससे दहेज में कार की मांग कर रहे थे। असमर्थता जताने पर आरोपी ससुराल वाले उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे थे।

आरोपी देवर ने एक दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी यदि मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। इतना ही नहीं ससुरालियों ने उसके गले में चुन्नी डालकर फांसी लगाकर मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


उनके आने से किसी तरह उसकी जान बची। आरोपी ससुराल वाले अभी भी धमकी दे रहे हैं। इस मामले में महिला थाने में आरोपी पति, देवर समेत नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने केस की विवेचना शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें