कुछ असामाजिक तत्वों ने रविवार को शाम के समय फिर अमीनगर सराय मार्ग स्थित एक धार्मिक स्थल परिसर में शराब की बोतल फेंकी और मूर्ति खंडित करने की कोशिश कर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। विरोध करने पर असामाजिक तत्वों ने मंदिर के पुजारी को पीटा। युवकों को तरफ आता देखकर आरोपी भाग गए।
कुछ असामाजिक तत्व अमीनगर सराय रोड स्थित एक धार्मिक स्थल पर शराब की बोतल फेंककर और मूर्ति खंडित करने की कोशिश कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
रविवार को शाम के समय एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल परिसर में शराब की बोतल फेंकी और मूर्ति को खंडित करने का प्रयास किया। विरोध करने पर असामाजिक तत्वों ने मंदिर के पुजारी अनुज शास्त्री को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर युवा सचिन वत्स के नेतृत्व में युवा धार्मिक स्थल में पहुंचे तो असामाजिक तत्व वहां से भाग निकले। उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
वहां पर पहुंचे गौरक्षा दल के नगर प्रमुख तरुण, बजरंग दल के दीपक और सचिन वत्स ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।