बागपत । बालैनी पुलिस ने गाजियाबाद के मुरादनगर से प्रेमी युगल को बरामद कर लिया है। पुलिस उनको थाने ले आई है। सूत्रों के माने तो युवक और युवती एक साथ रहने की जिंद पर अड़े हैं। हालांकि इस बारे में पुलिस अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
बालैनी क्षेत्र के एक युवक का पड़ोसी गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसका पता उनके परिजनों को चल गया था। रविवार को वे दोनों अपने घर से चले गए थे। युवती के परिजनों ने लड़की का अपहरण करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की।
पुलिस तभी से ही उनकी बरामदगी के प्रयास में लगी थी। पुलिस ने उनको मुरादनगर से बरामद कर लिया है। सोमवार शाम उनको लेकर थाने में आ गई। बालैनी थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने कहा लड़की के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।