फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के केस में समझौते का दबाव, तनाव

Wed, 26 Apr 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक भट्ठे पर विशेष समुदाय की किशोरी से छेड़छाड़ करने के मामले में पीड़ित परिजन कोतवाली पहुंचे। उनका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने भट्ठे पर पंचायत कर उन पर रुपये लेकर समझौता करने का दबाव बनाया। वे इसके लिए तैयार नहीं है। उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते तनाव बना हुआ है। 
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी के पिता का कहना है कि 21 अप्रैल की रात भट्ठे पर परिवार के साथ ईंट पथाई का कार्य रहा था। वहां पर पहुंचकर उसकी बेटी के साथ भट्ठे पर ही काम करने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गया था।

इस दौरान उसका मोबाइल वहां पर ही गिर गया था। घटना की कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी पक्ष के लोगों ने भट्ठे पर पंचायत कर रुपये लेकर समझौता करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


उसका कहना है कि वह रुपये लेकर समझौता नहीं करेगा। उसने मंगलवार शाम कोतवाली पर पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। सरूरपुर चौकी एसआई हंसराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें