फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के नाम पर अभद्रता, नकदी छीनी  

Sun, 29 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में बड़का रोड पर पुलिस की 100 नंबर गाड़ी से बच्चे को कुचलकर मारने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार की रात अपनी गाड़ी से मेरठ से लौट रहे युवकों को रोककर शराब के नशे में एक सिपाही ने तलाशी के नाम पर अभद्रता की। आरोप हे कि सिपाही ने युवकों के छह हजार रुपये भी छीन लिए और मोबाइल फोन तोड़ डाला। युवकों ने कोतवाली में कांस्टेबल के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन

  शुक्रवार की रात प्रतीक पुत्र राजपाल निवासी बड़ौत जो राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति का सदस्य है, वह अपने साथी दीपक, राहुल और अंकित के साथ अपनी कार से मेरठ से लौट रहा था। जब वे बड़ौत रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंचे तो पुलिस की 100 गाड़ी ने इन्हें रोक लिया और उसमें से एक कांस्टेबल निकला जो शराब पीये था। उसने प्रतीक की तलाशी ली और उससे 6 हजार रुपये छीन लिए। जब इसका विरोध किया तो कांस्टेबल ने उनके साथ हाथापाई और अभद्रता की। इतना ही नहीं प्रतीक का मोबाइल भी छीनकर जमीन में दे मारा, जिससे वह टूट गया। पुलिस की 100 नंबर गाड़ी में सवार अन्य पुलिसकर्मियों ने कांस्टेबल को समझाने का प्रयास किया तो वह उनसे भी भिड़ गया। काफी समय तक कहासुनी होने के बाद पुलिस की गाड़ी वहां से भाग निकली। शनिवार की सुबह राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के जिलाध्यक्ष अमित लौहड्डा व राष्ट्रीय महासचिव विनय तोमर अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचे और कांस्टेबल के खिलाफ तहरीर दी। 
इस पर कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने तहरीर लेकर कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जायेगी। ज्ञात रहे कि कुछ दिन पूर्व ही पुलिस की 100 नंबर गाड़ी जिसे होमगार्ड चला रहा था, ने बड़का रोड पर एक बच्चे को कुचल दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें