पुराने कस्बा में पुलिस चौकी के पास पशु कटान होता मिला। पुलिस ने छापामारी कर कुरैशियान मोहल्ले के एक घेर में चार लोगों को कटिया और कटरा का काटते पकड़ लिया। जबकि उनके दो साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस भागने वालों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
बागपत के कुरैशियान मोहल्ले में पशु कटान होने की पुलिस को कई दिन से सूचना मिल रही थी। सोमवार को कस्बा चौकी प्रभारी बाजी लाल भास्कर के नेतृत्व में पुलिस ने छापामारी की तो एक घेर में पशु कटान होता मिला।
पुलिस टीम को देखकर पशु कटान करने वालों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर पशु काटने के उपकरण और पशुओं के अवशेष बरामद किए। भास्कर ने बताया नईम के मकान में पशुओं का कटान किया जा रहा था।
वहां से पकड़े आरोपियों में फुरकान पुत्र अतीक, जहांगीर पुत्र अब्दुल हमीद, प्रिंस पुत्र संजीव निवासी पुराना कस्बा, गुलजार पुत्र लियाकत निवासी पांचली (मेरठ) हैं। जबकि दो आरोपी भागने में सफल रहे। आरोपी पशु कटान करने के बाद मीट को क्षेत्र मेें सप्लाई करते हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे हैं।