फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीपुर मोड़ पर दो पक्ष भिड़े, हंगामा

Mon, 15 May 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीपुर मोड़ पर रहने वाले कृष्णपाल और आंसू पक्ष में गली की सफाई को लेकर विवाद हो गया। उनके बीच मारपीट हो गई। इससे वहां  हंगामा हो गया। 
विज्ञापन


मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते वहां पर तनाव हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने उनका शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। इसके अलावा खेकड़ा के मोहल्ला विजयनगर, अलावलपुर, गांगनौली, लुहारी, सिंघावली अहीर गांव के पास रोड पर,फतेहपुर पुट्ठी, इंदरीशपुर, गढ़ी कलंजरी में झगड़ा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया।  

उधर, सूजरा गांव में युवक मिंटू और गुल्लू में शनिवार रात मामूली बात पर विवाद हो गया। बाद में उनके परिवार के बीच मारपीट हुई। इसमें दो लोग घायल हो गए। इससे वहां पर हंगामा हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा बागपत शहर निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मेरठ रोड पर गन्ने के ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली की लाइन लगी होने के कारण शनिवार रात घंटों जाम लगा रहा। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ पर जाम लगा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें