फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार मैकेनिक का अपहरण कर लूटपाट की  

Sat, 01 Apr 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के अमीनगर सराय में पुलिस के सामने कार मैकेनिक का अपहरण कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। कार में टक्कर मारने के आरोपी थाने चलने के बजाए मिस्त्री को अपनी कार में लेकर भाग गए। बाद में उससे करीब 32 हजार रुपये लूटकर पूठड़ के पास छोड़कर भाग गए। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

  तिलपनी निवासी आजाद की कस्बा अमीनगर सराय में टंकी मोहल्ले में मोटर रिपेयर करने की दुकान है। वह शुक्रवार सुबह दुकान पर ठीक होने आई वैन को किसी कार्य के लिए अपने घर लेकर जाने लगा। जैसे ही लुहारा गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने वैन में टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार सवार चार-पांच युवकों ने मिस्त्री के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस वहां पर पहुंच गई। पुलिस आरोपियों को कार के साथ थाने में ले जाने लगी। 
  मिस्त्री आजाद भी आरोपियों की कार में बैठा था। थोड़ा आगे जाने पर आरोपी पुलिस को चकमा देकर मिस्त्री का अपहरण करके ले गए। पुलिस ने उनको काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। बाद में आरोपी 32 हजार रुपये नगद और अन्य सामान लूटने के बाद मिस्त्री को पूठड़ गांव के पास चलती कार से फेंककर भाग गए। घटना की पुलिस से शिकायत की। पुलिस अभी तक आरोपियों का पता भी नहीं लगा पाई है। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा मामला मारपीट का है। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें