फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हप्पू कर सकता है चुनाव में गड़बड़ी

Mon, 23 Jan 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
बावली गांव के जंगल में ड्रोन की मदद से हप्पू को तलाशती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बावली का 50 हजारी ईनामी कुख्यात बदमाश अजित उर्फ हप्पू चुनाव में गड़बड़ी कर सकता है। इसे लेकर पुलिस अफसर परेशान हैं। इसे लेकर  अजित उर्फ हप्पू की तलाश में रविवार को एएसपी अजीजुल हक के नेतृत्व में सीओ  कर्मवीर सिंह अौर अजय शर्मा, कोतवाल बड़ौत मुकेश, दोघट, रमाला, एसओजी ने  पुलिस बल के साथ बावली, छछरपुर, बिजरौल, खड़खड़ी, गूंगा खेड़ी के जंगलों में घंटो कांबिंग की,  कुछ हाथ नहीं लग सका है। एएसपी ने कहा यदि कहीं भी  हप्पू के बारे में जानकारी मिले वे इसकी सूचना पुलिस को दे उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। 
विज्ञापन


ड्रोन से 50 हजार रुपये के इनामी को तलाशा
बड़ौत। पचास हजारी इनामी बदमाश अजित उर्फ हप्पू की तलाश में कांबिंग के बाद पुलिस ने ड्रोन की मदद ली। कई गांवों के जंगलों में ड्रोन उड़ाकर उसका पता लगाने का प्रयास किया, फिर भी पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। सीओ कर्मवीर ने कहा  हप्पू को चुनाव से पूर्व पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें