फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोक पर व्यापारी को लूटा

Sun, 29 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
संघर्ष में घायल व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारियों को फिर निशाना बनाया। फ्रूटी एजेंसी के मालिक और मुनीम से मेरठ-बागपत मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर सवा लाख नगद, सोने की अंगूठी, मोबाइल और स्कूटी लूट ली। विरोध करने पर व्यापारियों को पीटकर घायल कर दिया। बदमाश अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


शहर के जैन मोहल्ला निवासी राजीव गोयल पुत्र आनंद गोयल के पास फ्रूटी की एजेंसी है। शनिवार की रात में करीब नौ बजे वह अपने मुनीम सचिन जैन के स्कूटी पर सवार होकर अग्रवाल मंडी टटीरी के दुकानदारों से एकत्र किए करीब सवा लाख रुपये लेकर बागपत लौट रहे थे। मेरठ रोड पर महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने दोनों को रोकने का प्रयास किया।

खतरा भांपकर राजीव गोयल ने स्कूटी दौड़ा दी। इस बीच बदमाशों ने साइड से धक्का देकर स्कूटी को गिरा दिया। बदमाश दोनों को तमंचे और चाकू की नोक पर घसीटते हुए सड़क किनारे खेत में ले गए। व्यापारियों से नगदी, मोबाइल, सोने की अंगूठी लूट ली। वारदात के बाद बदमाश व्यापारियों की स्कूटी लेकर फरार गए, जबकि अपनी बाइक मौके पर छोड़ गए। 
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से व्यापारी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी बागपत में भर्ती कराया गया। यहां शहर के व्यापारियों का तांता लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें