फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने युवक से पांच हजार रुपये लूटे

Sun, 20 Aug 2017 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
लूट का शिकार हिलवाड़ी का जोगीदास। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बड़का गांव के पास एक युवक से दो बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर रोककर पांच हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाश उसकी पिटाई कर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन


हिलवाड़ी गांव निवासी जोगी दास पुत्र ओमी दास नरेला (दिल्ली) में नौकरी करता है। शनिवार को वह बाइक से अपने गांव हिलवाड़ी जा रहा था। जब वह बड़का गांव के पास पहुंचा तो दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उसको तमंचे के बल पर रोक लिया और लूटपाट करने लगे।

विरोध करने पर बदमाशों ने उसे तमंचे की बटों से पीटा आैर नगदी छीनकर भाग गए। गुजर रहे लोगों ने उसे उठाया। इसके बाद उसने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर कोतवाली आए और बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें