फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 बरनावा गांव में परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट

Tue, 29 Nov 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली।  बरनावा गांव में रविवार की रात बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर नगदी, जेवरात समेत डेढ़ लाख का सामान लूटकर ले गए। 
विज्ञापन


    बरनावा गांव में नौहबत सिंह पुत्र हरबंश लाल के घर कुछ बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे और बदमाशों ने सोये नौहबत सिंह उसकी पत्नी डोली, मां रामकली को बंधकर बनाकर दो हजार की नगदी, रामकली व डोली के के कुंडल ले लिए। इसके बाद बदमाशों ने दोनों को कमरे में बंद कर नौहबत सिंह को अपने साथ लेकर चल दिए और बराबर में स्थित उसके बेटे नीरज पेंटर को नौहबत सिंह से दरवाजा खुलवाने के लिये आवाज लगवाई।

    दरवाजा खुलते ही बदमाशों ने नीरज को दबोच लिया और मकान में घुस गए। बदमाशों ने नीरज उसकी पत्नी नीलम पुत्र सिद्धार्थ, पुत्री निहारिका को बंधक बनाकर 30 हजार की नगदी, गले का सेट, दो जोड़ी चांदी की पाजेब व अन्य कीमती सामान लूटकर ले गए। जाते समय पुलिस को शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रातभर पूरा परिवार भयभीत रहा।  सोमवार की सुबह इसकी सूचना पुलिस को मिली और पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।   इस संबंध में बदमाशों के खिलाफ बिनौली थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें