फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस करने पर बाराती भिड़े

Mon, 30 Nov 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिलाना
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिलाना से पाली गांव में गई बारात के लोगों का चढ़त के दौरान नाचने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा करने के आरोपी बारातियों ने पिलाना गांव में बारात पहुंचते ही दूल्हे के परिवार पर हमला कर दिया। इसमें दूल्हे के परिवार के 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इससे वहां पर हड़कंप मच गया। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है। पिलाना गांव के राजू के बेटे मोहित की बारात, रविवार को बागपत क्षेत्र के पाली गांव में गई थी। बारातियों के अनुसार चढ़त के दौरान डीजे बजाने और नाचने को लेकर बारातियों की आपस में कहासुनी हो गई जो मारपीट में बदल गई।

उस वक्त तो जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया, लेकिन शाम को वापस लौटते हुए बारात की बस जैसे ही पिलाना गांव में मंदिर के निकट पहुंची तभी बारात में गए कुछ लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर दूल्हे के परिजनों पर लाठी डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में दूल्हे मोहित की बहन बबीता, रजनी, भाभी सविता, चचेरे भाई रॉकी, चाचा अनिल, बाबा गूंगा, सिब्बू, ताऊ राजेंद्र के अलावा राहुल, सत्ते, राजेश समेत 12 लोग घायल हो गए। हमले के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित पक्ष ने सिंघावली अहीर थाने पर घटना की शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें