फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बली गांव में युवक विकास उर्फ विक्की की गोली मारकर हत्या की

Mon, 03 Oct 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बली में विकास की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। बली गांव में युवक विकास उर्फ विक्की की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह ईख के खेत में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हिस्ट्रीशीटर जोगेंद्र बली समेत दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 बली गांव के प्रमोद ने बताया कि उसका भांजा विकास उर्फ विक्की (18), मूलरूप से बुढेड़ा गांव का रहने वाला था। विकास बचपन से ही उनके पास रहता था। शनिवार रात उनके साथ विकास घर पर बैठा हुआ था।  करीब नौ बजे गांव का ही राहुल चोटी घर से विकास को बुलाकर ले गया था। उसके बाद विकास घर नहीं लौटा।

इंतजार करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई। रविवार सुबह गांव के ही युवक ने बताया कि विकास की लाश गांव के ही राकेश पुत्र भागमल के गन्ने के खेत में पड़ी हुई है। वहां पर जाकर देखा तो उसका शव पड़ा हुआ मिला। उसके सीने में गोली लगी हुई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। कोतवाली पर आरोपी जोगेंद्र और राहुल चोटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर जोगेंद्र व उसके साथी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें