बड़ौत। किदवई नगर में एक महिला को दहेज की मांग पूरी न होने पर शुक्रवार की देर रात मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाकर मार डाला। इस संबंध में महिला के भाई ने पति समेत तीन लोगों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है लेकिन अभी वे फरार बताए गए हैं।
मृतका प्रियंका (27 वर्ष) पुत्री स्व. रविंद्र निवासी जिवाना गुलियान बिनौली की रहने वाली थी। उसकी शादी 27 जून 2011 में बड़ौत किदवई नगर निवासी विकास पुत्र सुभाष के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहते थे। कई बार समाज के लोगों ने फैसला कराया।
अब ससुराल वाले प्रियंका से घर से पांच लाख रुपये लाकर देने की मांग कर रहे थे। उसने असमर्थता जताई तो 5 मई को शुक्रवार की रात उसके पति विकास, ससुर सुभाष, सास नरेश ने उसे कमरे में बंद कर घोर यातनाएं दी और फिर मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया। इसकी सूचना जब उसके मायके में लगी तो वे वहां पहुंचे तो वह पूरी जली हुई थी। उसे मेरठ लाया गया। जहां मेरठ के एक अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई विपिन ने पति, सास, ससुर को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं,