फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे से दो छात्रों के अपहरण का प्रयास

Tue, 08 Mar 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अपहरकणकर्ताओं के चंगुल से छूटे दोनों छात्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक महिला सहित तीन बदमाशों ने सोमवार की सुबह मदरसे में घुस कर दो छात्रों के अपहरण का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। घटना की खबर लगते ही मदरसे के बाहर  भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


मोहल्ला कोटला में मदरसा अरबिया जामिया सत्तारीयां स्थित है। सोमवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे जैसे ही मदरसे की छुट्टी हुई और बच्चे घर जाने लगे तो मुंह ढके दो बदमाश अपनी एक महिला साथी के साथ मदरसे के भीतर घुस गए।

वहां उन्होंने छात्र आठ वर्षीय मोनिश पुत्र सईद व दस साल के अब्दुल रहीम पुत्र मान निवासी मोहल्ला कोटला को नमकीन देने के बहाने अपने पास बुलाया तथा उनको अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। बदमाशों की मंशा भाप दोनों छात्रों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर मदरसे के नाजिम मौलाना जाहिद सहित अनेक लोग मौके पर आ गए, जिसके बाद बदमाश वहां से भाग खड़े हुए।  चेयरमैन इनाम शाकिर, कैराना विधायक प्रतिनिधि फरमान कुरैशी सहित अनेक लोग मौके पर पहुंचे।

लोगों ने बदमाशों की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना पाकर चौकी प्रभारी दीपक चौधरी मौके पर पहुंचे तथा जानकारी हासिल की। दिन दहाडे़ हुई इस घटना से लोगों में भय व्याप्त हो गया। मदरसे के नाजिम मौलाना जाहिद ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।  चौकी प्रभारी दीपक चौधरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें