फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा तीन की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

Sat, 23 Sep 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से लौटते समय कक्षा तीन की छात्रा के साथ पड़ोस के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया।  
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी 11 वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार को स्कूल गई थी। छुट्टी होने पर घर लौटते समय पड़ोस का ही एक युवक उससे रास्ते में बातचीत करने लगा। उसको बहाने से खाली पड़े मकान में ले गया।

आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली-गलोज कर धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। घर पर पहुंचकर बेटी ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


परिजन जब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने चले तो कुछ लोगों ने उनको रोक कर केस में समझौता करने का दबाव बनाया। उन्होंने समझौता करने से इंकार कर दिया। इसके बाद रात को वह थाने में पहुंचे। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें