फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्यादा तोड़ने पर भड़का गुस्सा

Sun, 11 Oct 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा चार की छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में नामजद कराए गए चार आरोपियों में से दो आरोपी चाचा-भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


छात्रा के परिजनों ने दो अन्य फरार आरोपियों पर गांव में खुलेआम घूमकर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर जबरदस्त हंगामा किया। घटना को लेकर गांव में सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात है।

छात्रा की मां ने कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पड़ोस का ही साजिद और उसके चाचा गुड्डू शनिवार की शाम उनके घर में घुस आया। आरोप है कि घर में उसकी नौ वर्षीय बेटी को आरोपी जबरदस्ती मकान के किनारे स्थित एक कमरे में ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां पर पड़ोस की एक युवती आ गई। उसके शोर मचाने पर बच्ची की मां घर पहुंची। शोरशराबा होने पर आरोपी साजिद के बाबा और दादी वहां पर पहुंची। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट की। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। इस घटना से गांव में तनाव व्याप्त हो गया।

एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। रविवार दोपहर पीड़ित बच्ची के परिजन और सैकड़ों लोग कोतवाली पहुंचे। पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों पर खुलेआम केस में समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि पुलिस पूरी तरह से मदद नहीं कर रही है। परिजनों की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। घटना को लेकर गांव में सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है।

कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव ने कहा कि इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। फरार अन्य दो आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बच्ची का मेडिकल हो गया है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

उधर,  गांव में तनाव की स्थिति देख खुफिया विभाग ने डेरा डाल दिया। पल-पल की जानकारी से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें