फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कोर्ट में हाजिर हुए पूर्व विधायक गुड्डू पंड़ित

Tue, 28 Mar 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत कोर्ट में पेशी के जाते रालोद नेता एवं पूर्व विधायक गुड्डू पंडित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव 2009 के दौरान बसपा कार्यकर्ता से मारपीट करने के मामले में पूर्व विधायक एवं रालोद नेता गुड्डू पंडित सोमवार को कोर्ट में पेश हुए। लंबे समय से तारीख पर न आने के कारण उनके न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हो गए थे।
विज्ञापन

  बरनावा निवासी महेंद्र कश्यप ने 30 अप्रैल 2009 को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गुड्डू पंडित ने मीटिंग के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए। विरोध करने पर गुड्डू पंडित ने अपने साथी बबलू कौशिक निवासी बसी और प्रवीन शर्मा निवासी हसनपुर मसूरी के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए थे और जान से मारने की धमकी दी थी। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 
पिछले काफी समय से पूर्व विधायक गुड्डू पंडित कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। इसी कारण उनके कोर्ट से वारंट जारी हो गए थे। सोमवार को गुड्डू पंड़ित सीजेएम कोर्ट में पेश हुए। एडवोकेट अतुल प्रशांत और अनिल शर्मा का कहना है कि वारंट होने के बाद पूर्व विधायक सीजेएम कोर्ट में पेश हुए है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनको जमानत दे दी है। गुड्डू पंडित के भाई मुकेश पंडित बागपत से लोकसभा चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन

  कैमरे चमके तो आग बबूला हुए गुड्डू
बागपत। इस मामले का पता चलने के बाद कचहरी के बाहर मीडिया कर्मी पहुंच गए और जानकारी करने लगे। इस पर पूर्व विधायक गुड्डू पंडित आग बबूला हो गए। वह मीडिया से बचने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें