फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

Tue, 29 Nov 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में बड़ौत के निजी अस्पताल में नाटकीय ढंग से पहुंची सातवीं की छात्रा ने अस्पताल पहुंचे परिजनों को बताया कि उसे गांव का ही युवक बाइक पर लेकर गया था। आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी आबरू लूटी। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

  कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा शनिवार सुबह घर से स्कूल में गई थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी थी। तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला था। घटना की पुलिस से शिकायत की । सोमवार दोपहर वह बड़ौत के निजी अस्पताल में मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को छात्रा की सूचना दी। परिजन भी अस्पताल पहुंचे। छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया उसकी बेटी को गांव का ही युवक बाइक पर बैठकर ले गया। आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया। इससे बेहोश हो गई। 
आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। कोतवाली एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि इस मामले में आरोपी अंकित के खिलाफ दर्ज हुई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  पीड़ित  लड़की का   मेडिकल  कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें