फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, साथ में बच्ची को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, साथ में बच्ची को छोड़ा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। ढ़ोढरा गांव के जंगल में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके पास ही दो साल की एक बच्ची पड़ी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शनाख्त नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि उसकी एक पाइप से पीटकर हत्या की गई है और हत्या के बाद शव को यहां फेंक दिया गया। बच्ची को भी उसके साथ ही छोड़ दिया गया। एसपी, एएसपी, सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
शुक्रवार सुबह ढ़ोढरा गांव की महिलाएं खेत में चारा लेने जा रही थीं तो गजे सिंह के खेत में उन्हें करीब दो साल बच्ची अचेत अवस्था में पड़ी मिली। कुछ दूरी पर एक महिला का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था। इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई तो वहां भीड़ जमा हो गई। बाद में कोतवाली प्रभारी आरके सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई। बच्ची को बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

महिला की उम्र करीब 34 वर्ष बताई गई है। वह हरे रंग की कुर्ती और काले रंग की सलवार पहने हुए थी। उसके सिर पर चोट के निशान हैं और पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को पूरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया। बाद में एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी रणविजय सिंह, सीओ रामानंद कुशवाहा भी पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
------
गलब्स पहनकर की महिला की हत्या
बड़ौत। घटनास्थल के पास ही एक पाइप पड़ा हुआ था। इस पर खून के निशान थे। संभावना जताई जा रही है कि इसी से पीटकर महिला की हत्या की गई है। घटनास्थल के पास ही दो गलब्स पड़े थे। संभावना जताई जा रही है कि इन गलब्स को पहनकर महिला की हत्या की गई है।
---
48 घंटे बाद भी बच्ची जीवित रही
बड़ौत। पुलिस की छानबीन में महिला की हत्या करीब 48 घंटे पहले की मानी जा रही है क्योंकि इतनी अवधि के बाद ही कटे हुए स्थानों पर कीड़े मंडराते हैं। हैरानी की बात यह रही कि जंगल के बीच 48 घंटे तक बच्ची वहीं जीवित पड़ी रही। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन

----
पति या प्रेमी पर जा रहा शक
बड़ौत। अब तक की छानबीन में महिला की हत्या के पीछे पति या प्रेमी के हाथ होने का शक जताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि पहले तो महिला की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही घटनास्थल पर की गई जांच के आधार पर जांच जारी है। पूरी जांच के बाद ही घटना की हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें