फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में विवाहिता की चाकू से गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के गायत्री पुरम मोहल्ले में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चाकू और रस्सी बरामद की है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक महिला के पिता ने पति, सास, ससुर और देवरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि मोहल्ला गायत्री पुरम बागपत में सोमवार की दोपहर साढ़े 12 बजे के लगभग नफीसा की उसके ही पति वकील ने गला रेत का हत्या कर दी। आरोपी पड़ोसी महिला जुबेदा को अपना चार माह का बच्चा लेेकर फरार हो गया। मकान के अंदर कमरे में चारपाई पर महिला का शव पड़ा हुआ था। पुलिस को घटना स्थल से चाकू, रस्सी बरामद हुई। महिला का पहले रस्सी से गला घोंटा गया। मृतका के मुंह से झाग निकल रहे थे। इसके बाद चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। फारेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने पहुंचकर जांच की। पुलिस को जानकारी मिली की कि नफीसा और उसका पति घर में अकेले थे। उनके परिजन गाजियाबाद स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए हुए थे। पति-पत्नी के बीच कई दिन से विवाद चल रहा है। पुलिस ने महिला के मायके वालों को सूचना दी। मृतक महिला के पिता गाजूद्दीन निवासी रटौल ने महिला के पति वकील, ससुर शकील, सास फिरदौस, देवर साकिब, आसिफ के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दहेज में मांग रहे थे कार और एक लाख रुपये
बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र के रटौल गांव गाजूद्दीन पुत्र हसीनूद्दीन ने बताया कि उसने अपनी बेटी नफीसा का निकाह डेढ़ साल पहले वकील पुत्र शकील निवासी सिवाल खास जनपद मेरठ हाल पता मोहल्ला गायत्री पुरम बागपत के साथ किया । उसकी बेटी को बाइक दी । अब उसके चार माह का बेटा भी है। निकाह के बाद से ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। अब वे दहेज में कार और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। कई बार रुपये की मांग भी पूरी की, लेकिन नहीं माने। ससुराल वाले नफीसा के साथ मारपीट करते थे। 15 दिन पहले नफीसा मायके में गई । उसने मारपीट के बारे में उन्हें बताया। सोमवार को डेढ़ बजे के लगभग उनके पास फोन आया कि नफीसा की गला रेत कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पड़ोसी की महिला को बच्चा देकर भागा आरोपी
बागपत। गायत्री पुरम मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उन्हे चीख पुकार की कोई आवाज नहीं सुनी। आरोपी पति हत्या करने के बाद अपने चार माह के बेटे को लेकर मकान की छत पर पहुंचा। पड़ोसी असलम की पत्नी को आवाज लगाकर बोला कि पत्नी काम कर रही है। थोड़ी देर बच्चे को संभाल लो, लेकिन महिला ने बच्चा लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह मोहल्ले में ही जुबैदा नाम की महिला के पास पहुंचा। उसने कहा कि नानी थोड़ी देर बच्चे को संभाल लो, उसकी पत्नी काम कर रही है। वह जुबैदा को बच्चा लेकर बहुत ही तेजी से भाग निकला।

गाजियाबाद जाने की कर रहे थे तैयारी
बागपत। मृतक नफीसा के ससुराल वाले गाजियाबाद स्थित रिश्तेदारी में गए । रविवार की शाम नफीसा और उसका पति घर वापस आ गए । सोमवार को उन्हें फिर से गाजियाबाद जाना था। महिला ने जाने की पूरी तैयारी कर रखी थी। कपड़ों का बैग दूसरे कमरे में रखा हुआ था।

सिवाल खास गांव के रहने वाला है आरोपी
बागपत। गायत्री पुरम मोहल्ले के लोगों ने बताया कि आरोपी वकील मूल रूप से मेरठ जनपद के सिवाल खास का रहने वाला है। उसकी मां फिरदौस बागपत की रहने वाली है। 25 साल पहले फिरदौस परिवार सहित गायत्री पुरम मोहल्ले में आकर रहने लगी थी। यहीं पर वकील का ननिहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें