फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक के फील्ड आफिसर के साथ मारपीट, मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। मंगलवार की रात्रि में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के फील्ड आफिसर को रामबाग कॉलोनी में बुलेट बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचों की बटों से मारपीट कर घायल कर दिया और उसका मोबाइल लूट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शोएब पुत्र जमील मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह नगर की ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स मेें फील्ड आफिसर के पद पर हैं और रेलवे रोड पर मकान किराए पर लेकर रह रहे हैं। मंगलवार रात्रि वह रामबाग कॉलोनी मेें खाने का टिफिन लेकर कमरे पर जा रहे थे, तभी पीछे से एक बुलेट पर तीन बदमाश आए और उन्होंने उसके सिर पर तमंचों की बटों से पीटकर लहूलुहान कर दिया और मोबाइल लूटकर भाग निकले। शोर सुनकर लोग उधर आए तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया । अभी उनका इलाज कराया जा रहा है। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें