फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को धर्म बदलकर युवती से शादी करना महंगा पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। युवक को धर्म बदलकर दलित युवती के साथ शादी करना महंगा पड़ा। युवती की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों के दहेज उत्पीड़न, एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित युवती ने एक सप्ताह पहले एसपी को प्रार्थनापत्र देकर पति पर साथियों के साथ मिलकर आठ माह तक सामूहिक दुष्कर्म का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित युवती के साथ अप्रैल माह में छपरौली थाना क्षेत्र के सिनौली गांव निवासी इमरान पुत्र इकबाल ने धर्म बदलकर गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी की। बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज की। इस मामले में एक सप्ताह पहले उस समय नया मोड़ आ गया था जब युवती ने एसपी दफ्तर पहुंचकर पति और उसके दोस्तों पर आठ माह तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। विहिप और दुर्गा वाहिनी संगठनों के पदाधिकारियों ने एसपी से कार्रवाई करने की मांग की। युवती ने सिंघावली अहीर थाने पर तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज में कार मांगने, जाति सूचक शब्द बोलने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर पति इमरान, ससुर इकबाल, सास आशिया, देवर इरफान, जेठ सईद के खिलाफ मारपीट करने, दहेज उत्पीड़न, एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने जिला अस्पताल में युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें