फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर युवक को पीटा, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर रंजिश के चलते युवक पर चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इससे वह घायल हो गया। घायल ने कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोर्ट रोड बागपत निवासी बाबू पुत्र अकबर खां ने बताया कि शुक्रवार को शाम के समय उसका भतीजा फरीद घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान पुरानी तहसील मोहल्ले के चार लोग वहां पहुंचे और लाठी-डंडों से भतीजे पर हमला बोला। उसकी बेरहमी से पिटाई की। इससे वह घायल हो गया। दो दिन पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसे लेकर युवक पर हमला किया। हमलावर मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल ने कोतवाली में आरोपी महबूब पुत्र दलील निवासी मोहल्ला पुरानी तहसील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं पुराना कस्बा निवासी पूजा पुत्री राजेंद्र ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराकर बताया कि हरियाणा के जिला सोनीपत के गांव खेवड़ा निवासी सोनू से उसकी शादी हुई । दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने पति , सास, देवर और ननदोई के खिलाफ कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें