दोघट (बागपत)।
भड़ल गांव के जंगल में जमीन विवाद को लेकर युवक ने किसान पर फायर झोंक दिया। छर्रे लगने से किसान घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। इस संबंध में आरोपी युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने तमंचे सहित आरोपी को गिरफ्तार किया।
भड़ल गांव निवासी आजाद पुत्र सरदार सिंह खेती कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसने गांव के गजेंद्र और जत्ती सिंह की 37 बीघा जमीन ठेके पर ले रखी है। इसमें गन्ने की फसल खड़ी है। इस जमीन को लेकर गजेंद्र के भतीजे राजीव से उसका विवाद चल रहा है। किसान ने बताया कि राजीव कई दिनों से जमीन को छोड़ने की धमकी दे रहा है। मंगलवार को वह खेत में गन्ने की फसल को बांधने गया । इसी दौरान राजीव वहां पहुंचे और तमंचे से उस पर फायर कर दिया। छर्रे लगने से किसान घायल हो गया। आरोपी युवक तमंचा लहराते हुए भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में किसान ने आरोपी राजीव के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को 12 बोर के तमंचे सहित गिरफ्तार किया। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जमीन के विवाद चलते उसने किसान पर फायर झोंका। उसने न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेजा । घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।