फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में पहलवान अजय को मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। क्षेत्र के ढिकौली गांव के पहलवान अजय की हत्या जमीन की रंजिश में तेहरे भाइयों ने की। मृतक के बड़े भाई ने दो महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

ढिकौली गांव में सोमवार की सुबह पहलवान अजय (22) पुत्र वीरपाल की छह लोगों ने गोलियों से भूनकर हत्या की। परिजन के न पहुंचने के कारण ग्राम प्रधान राजेश लेडिया के पति जय कुमार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक का बड़ा भाई विजय वायु सेना में चेन्नई में तैनात है। उसकी मां भी भाई के पास ही रहती है। बुधवार को मृतक के परिजन थाने पहुंचे। भाई विजय ने अपने तेहरे भाई मुनेंद्र, रविंद्र, उनकी मां बिजेंद्री, बहन प्रीति, दामाद विक्रांत व सोनू को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई ।
भाई विजय ने बताया कि उनका अपने ताऊ चंद्रपाल से जमीन का विवाद चल रहा है। ताऊ ने तीन माह पहले फांसी लगाकर आत्महत्या की। उसके परिवार वाले फर्जी तरीके से अजय को फंसाना चाहते हैं। जमीन की रंजिश में ही तेहरे भाइयों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या की है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया हुआ है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारतीय ने बताया कि मृतक के भाई ने ताऊ के परिवार वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें