फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश व ऊंट कटान की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

पुलिस ने गोवंश और ऊंट कटान की सूचना पर केतीपुरा मोहल्ले में छापा लगाया, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस ने जांच की तो मोहल्ले में 91 ऊंट घरों में बंधे मिले, लेकिन मोहल्ले के लोग इन ऊंटों को बुग्गी में चलाने का काम करते हैं। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों को मुचलका पाबंद करने की तैयार शुरू कर दी। जांच में कटान का मामला झूठा निकला।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में दिल्ली की एक एनजीओ द्वारा कोतवाली प्रभारी को सूचना दी कि केतीपुरा मोहल्ले में 100 गाय और 200 ऊंट राजस्थान से तस्करी कर दिल्ली के रास्ते बागपत लाए गए हैं। उनका कटान किया जा सकता है। रात्रि में साढ़े 10 बजे के लगभग एनजीओ की दस सदस्य टीम, जिसमें महिलाएं भी थी, कोतवाली पहुंची। पुलिस को लिखित में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केतीपुरा मोहल्ले में छापा लगाया तो मोहल्ले के लोग चोर-चोर कर चिल्लाने लगे। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। पूछताछ में मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि दिल्ली से एनजीओ के लोग काफी दिनों से उनके पीछे लगे हैं। शुक्रवार को दिन भी एनजीओ की टीम आई । लोगों से एक लाख रुपये मांग की। उनकी टीम के साथ नोंक झोंक भी हुई। पुलिस ने घर-घर जाकर जांच की तो 91 ऊंट मिले, लेकिन मोहल्ले के लोग इन ऊंटों को बुग्गी में चलाते हैं। पुलिस ने सभी ऊंट मालिकों के नाम दर्ज किए। उन्हें मुचलका पाबंद कराने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में मोहल्ले के लोगों ने एनजीओ टीम के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि एनजीओ की टीम ने पुलिस को झूठी सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें