भीमपुरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शुक्रवार की रात चोरों ने चार लोगों के घरों में घूस हजारों रुपये नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। जिसकी सूचना पीड़ितों ने मुकामी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
थाना क्षेत्र के चिउटापुर निवासी राम नरेश यादव के घर के पीछे से नकब लगाकर चोर घर में घुस गए और घर में रखे बॉक्स को तोड़कर मंगलसूत्र, माला, मांगटीका व चाँदी के पैजनी, करधन सहित 50 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद पनसरवा गांव निवासी कन्हैया यादव के घर में छज्जा के सहारे छत पर चढ़कर सीढ़ी से घर में उतर गए और कमरे में रखा मोबाइल व चार हजार रुपए नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वही बगल में कन्हैया के भाई पारस यादव के घर से भी एक मोबाइल चुरा लिया। घटना स्थल से 200 मीटर दूर दिनेश गुप्ता के घर के पीछे रखी सीढ़ी के सहारे चोर छत पर चढ़कर आंगन में उतर गए और पूरे घर को आराम से खंगाल। इस दौरान एक मंगलसूत्र, माला, दो अंगूठी, मोबाइल सहित करीब 40 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य गर्मी की वजह से छत पर सो रहे थे।