फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही दोघट पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। थाना दोघट क्षेत्र के एक गांव को पीड़ित परिवार ने कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। आरोप लगाया कि दोघट पुलिस रेप के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। फैसला करने का भी दबाव डाला जा रहा है। डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि दो युवकों ने एक लड़की के साथ रेप किया। इसके बाद परिजनों ने दोनों आरोपी युवकों को नामजद कर दोघट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी युवक उनको फैसला नहीं करने पर मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्हें पुलिस का संरक्षण मिल रहा है। साथ ही उन पर ही फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा है। डीएम को चेतावनी जल्द कार्रवाई नहीं की तो वह भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


कंपनी से धनराशि दिलाने की मांग
बागपत। ऑल इन्वेस्टर सेफ्टी ऑगर्नाईजेशन यूनिट के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को पीएसीएल कंपनी के खिलाफ कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने बताया कि जनपद के 60 हजार निवेशकों ने कंपनी में अपना पैसा निवेश किया । कुछ दिन बाद ही कंपनी बंद हो गई । सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी को सभी निवेशकों का पैसा वापस देने के आदेश दिए, लेकिन अभी तक भी उनका पैसा नहीं दिया। अब कंपनी के कुछ पदाधिकारियों ने अब अभिकर्ताओं पर पैसा देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया और धमकी दी जा रही है कि यदि पैसे नहीं दिया और वापस मांगा तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेज दिया जाएगा। सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर सभी थानाध्यक्षों को आदेश कर उनकी सुरक्षा कराने व धनराशि वापस दिलाने की मांग की। सभी ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी। इस दौरान ओमपाल सिंह, जयवीर सिंह, संजय कुमार, उपेंद्र कुमार, जनक सिंह, बिजेंद्र कुमार, पदम सिंह, सुबोध कुमार, अजय कुमार, कुलदीप सिंह, बिजेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें