फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित की हत्या में प्रयुक्त फावडा व डंडा हुआ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। टयौढ़ी गांव मेें एक युवक की अंडा खाने के विवाद में चार लेागों ने डंडे व फावडे़ से प्रहार कर हत्या कर दी थी और शव को तालाब में फेंक दिया था। इस मामले में गोताखारों ने तालाब से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा व डंडा बरामद किया।
विज्ञापन

टयौढ़ी गांव के अकित पुत्र रामकुमार की गांव के चार लोगों ने दावत खाते समय एक अंडा अधिक खाने पर नौ अप्रैल को डंडों व फावडे़ से मारपीट कर हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया था। इस मामले में चार लोगो के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और इस हत्या में शामिल छोटू, मोनू, माना, सचिन निवासी टयौढ़ी को पुलिस ने जेल भेज दिया था। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा व डंडे बरामद करने का प्रयास किया था और गोताखार भी बुलाए थे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। शुक्रवार को पुन: बागपत से गोताखार बुलाए गए। उन्हें तालाब में फावड़ा व डंडा मिला, जिसे पुलिस ने सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें