फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजरौल गांव में तार टूटने से सात बीघा ईख जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिजरौल गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से दो किसानों की सात बीघा ईख जल गई। किसानों ने पीड़ितों को मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

पीड़ित किसानों मेें भंवर सिंह पुत्र रामस्वरूप और फेरू पुत्र भूत सिंह निवासी बिजरौल शामिल हैं। इनके खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी हुई है । कई बार लाइन हटवाने की मांग को लेकर किसानों ने निगम के अफसरों से अनुरोध भी किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से भंवर सिंह की दो और फेरू की पांच बीघा ईख जल गई। किसानों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू और पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। उधर, अवर अभियंता विकास कुमार ने मौके पर जाकर जांच कर मुआवजा दिलवाने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें