फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर घूम रही गुड्डी की मौत की सुईं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिजवाड़ा गांव की गुड्डी की ट्यौढ़ी गांव के पास गला रेतकर हत्या के बाद शव को रजवाहे में फेंके जाने के मामले में मृतिका के ससुर ने अज्ञात में मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस के शक की सुई गुड्डी के पति पर घूम रही है। उसे हिरासत में लेकर पुलिस गहन पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव निवासी जयवीर की पत्नी गुड्डी बड़ौत के आजाद नगर में सिलाई सेंटर पर आती थी। मंगलवार को गुड्डी घर से सिलाई सेंटर के लिए निकली थी और उसके बाद घर नहीं लौटी। बुधवार की सुबह ट्यौढ़ी गांव में उसकी लाश पड़ी मिली। उसकी हत्या गला रेतकर की गई थी। बृहस्पतिवार को काफी जद्दोजहद के बाद गुड्डी के ससुर गोवर्धन पुत्र बलधारी ने इस मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बृहस्पतिवार को कोतवाली पर दयालपुर जनपद मेरठ निवासी उसके मायके वाले भी मौजूद थे। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की। पुलिस की सुई अभी मृतका गुड्डी के पति जयवीर पर घूम रही है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें