फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोर संचालक के मकान पर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। पचास हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर अजित उर्फ हप्पू के नाम से चार दिन पहले कस्बे के एक मेडिकल स्टोर संचालक से रंगदारी मांगी थी। रविवार की रात में कुछ लोगों ने पीड़ित मेडिकल स्टोर संचालक के मकान के सामने फायरिंग की। इससे पीड़ित का परिवार दहशत में है। उसने पुलिस से घटना की शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

कस्बा छपरौली के मोहल्ला पट्टी भुवाला निवासी कंवर सैन गोस्वामी का कस्बे में मेडिकल स्टोर है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने अपने स्टोर का शटर खोला तो स्टोर में एक चिट्ठी पड़ी मिली। इसमें अजित उर्फ हप्पू के नाम से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस लिखा 48 घंटे में उनका फोन पहुंचेगा, किस स्थान पर रुपये पहुंचाने हैं। इसकी जानकारी दे दी जाएगी। धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने शुक्रवार को सुबह के समय थाने में पहुंचकर अपनी सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस अभी तक मामले की जांच में लगी हुई है।
रविवार को देर रात कुछ लोगों ने मेडिकल स्टोर संचालक के मकान के सामने फायरिंग की । इससे परिजन जाग गए। इससे परिवार दहशत में है। माना जा रहा है कि रंगदारी की रकम नहीं मिलने से नाराज होकर ही बदमाशों ने उनके घर के सामने फायरिंग की है। पीड़ित ने छपरौली पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा मामले की जांच चल रही है। जल्द ही रंगदारी मांगने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें