फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीतली में घर से बुलाकर कर दिया युवक गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मीतली गांव में घर से बुलाकर ले जाने के बाद युवक से मारपीट की। आरोपियों ने उसको गायब कर दिया है। पता करने के लिए युवक का भाई वहां पर पहुंचा तो उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से शिकायत की ।
विज्ञापन

मीतली गांव निवासी विजय पाल ने बताया बुधवार की रात में करीब नौ बजे उनके मकान पर गांव के ही दो युवक आए और उसके बेटे मोनू को अपने साथ ले गए। आरोपियों ने अपने घर मोनू के साथ मारपीट की। जानकारी होने पर उसको बुलाने के लिए छोटा बेटा अंकित वहां पर गया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर भगा दिया। तब से अब तक मोनू वापस घर नहीं लौटा। इंतजार करने के बाद आरोपियों से जानकारी की तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी, उल्टा उनके साथ गाली-गलौज कर भगा दिया। आसपास और रिश्तेदारी में मोनू का पता लगाने का प्रयास किया ,लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उनको आशंका है कि आरोपी मोनू के साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित कर सकते हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार शाम कोतवाली में बेटेकी बरामद कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू ने कहा युवक की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें