फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव को देखकर सदमे से हो गई पड़ोसी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। दाहा में सड़क दुर्घटना में हुई मजदूर की मौत के बाद शव जैसे ही घर पहुंचा तो शव को देखकर पड़ोसी की सदमे से मौत हो गई। मोहल्ले में दो लोगों की मौत से मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

दाहा गांव निवासी सत्यवीर उर्फ गुप्ता की सोमवार को दाहा-बरनावा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद सत्यवीर का शव जैसे ही घर पहुंचा तो पड़ोसी ऋषिपाल (46) पुत्र ब्रह्म सिंह शव देखने पहुंचा। शव को देखकर ऋषिपाल की सदमे से मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले में दो मौत होने पर मातम पसर गया। मृतक के परिवार में पत्नी सुरेश देवी, बेटे हिमांशु व दीपांशु तथा विक्षा व साक्षी दो बेटियां है। मृतक ऋषिपाल भी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें