पुलिस की चेकिंग में दो शराब
तस्करों को दबोचा
बड़ौत (बागपत)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी भाग निकला। उनके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है।
चेकिंग के दौरान एक कार को देखा तो उसमें 14 पेटी देशी शराब मिली जो हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही थी। इसके साथ ही शराब तस्कर सोनू निवासी बोड्ढ़ा को गिरफ्तार किया है जबकि उसका साथी राजीव कश्यप भाग निकला। वहीं पुलिस ने चेकिंग के दौरान सतेंद्र उर्फ पिंटू पुत्र धर्मपाल निवासी आजाद नगर को गिरफ्तार किया है। वह अपनी स्कूटी में रखकर हरियाणा से देशी शराब लेकर आ रहा था। इससे पुलिस ने चार पेटी हरियाणा मार्का पकड़ी है।