फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.5 लाख के कबूतर चोरी कर ले गये बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

चोर शुक्रवार की रात में क्षेत्र के बड़ौली और ढ़िकाना गांव से 3.5 लाख रुपये कीमत के 160 कबूतर चोरी कर ले गए। इसकी सूचना पर कबूतर मालिक ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

ढ़िकाना गांव में राम चंद्र पुत्र महाराज के छत पर कबूतर पिंजरों में बंद थे। शुक्रवार की रात में चोर सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े और वहां से 95 कबूतर चोरी कर ले गए। वहीं बड़ौली गांव में हाशिम पुत्र बुद्धू के यहां भी शुक्रवार की रात में छत पर पिंजरे में रखे कबूतरों को सीढ़ी लगाकर चोर 65 कबूतर चोरी कर ले गए। जब सुबह ये लोग उठे और अपनी छत पर गए तो उनके कबूतर गायब मिले। उन्होंने कोतवाली में कबूतर की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि चुरा गए कबूतर शामली में बेचे हैं। जिस व्यक्ति को चोरी के कबूतर बेचे हैं, पुलिस उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार चोरी किए कबूतरों की कीमत 3.5 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें