फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में आवास दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। डीआरडीए का कर्मचारी बताकर गांव में लोगों से पांच से दस हजार रुपये ले लिए हैं। इसके बाद कर्मचारी चंपत हो गया। पीड़ितों ने डीआरडीए दफ्तर में पहुंचकर कर्मचारी के विषय में जानकारी लेनी चाही तो वहां बताए गए नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि वह प्रकरण से अधिकारियों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

आर्थिक तौर पर कमजोर एवं जरूरतमंदों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और शहरी योजना संचालित है। ग्रामीण योजना के तहत जिले में कोई भी पात्र प्रशासन को नहीं मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लोगों को मकान का सपना दिखाकर ठगो का गिरोह सक्रिय हो गया है। बिनौली ब्लॉक के कई गांवों में पहुंचकर लाखों रुपये की ठगी कर फुर्र हो गए हैं। सोमवार को ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय (डीआरडीए) में फजलपुर सुंदर नगर के दो युवक मोनू और संदीप पहुंचे। उन्होंने आशीष नाम के कर्मचारी की जानकारी ली। बताया कि आशीष नाम के युवक ने डीआरडीए में नौकरी करने की बात कहते हुए आवास के लिए गरीबों का चयन करने की बात कहते हुए पांच-पांच हजार रुपये लिए हैं। उन्होंने बताया कि मित्रु, किरण, सोनू, ब्रजमोहन, प्रकाश से भी पांच से दस हजार रुपये लिए हैं। उक्त युवक ने बताया कि कि आरोपियों ने गांव तेड़ा, तितरौदा, बिनौली, सिरसलगढ़ आदि गांवों में भी लोगों से रुपये ऐंठ लिए गए। डीआरडीए में कर्मचारियों ने बताया कि आशीष नाम का कोई भी युवक काम नहीं करता है। युवकों ने कहा कि वह ग्रामीणों से मिलकर मामले की शिकायत प्रशासन से करेंगे।
दूसरी तरफ डीआरडीए के परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले में कोई भी पात्र नहीं है। योजना के नाम पर ठगी की है इसकी जानकारी नहीं है। लोगों को इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है। कोई भी मकान दिलाने के नाम पर रुपये मांगता है तो इसकी शिकायत पुलिस में करें।
विज्ञापन


ठगों से बचाने के लिए कराएंगे मुनादी : प्रधान
बागपत। फजलपुर सुंदर नगर की ग्राम प्रधान के पति प्रदीप शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ठगी करने वालों से लोगों को सावधान रहना होगा। अन्य लोगों को बचाने के लिए गांव में मुनादी और एलान कराएंगे। वह पहले भी ग्रामीणों को जागरूक कर चुके हैं।

पेंशन के नाम पर ठगी करने वालों पर होगा मुकदमा
बागपत। वृद्धा, दिव्यांग और विधवा पेंशन के नाम पर लाभार्थियों से ठगी करने वाले दो लोगों के खिलाफ समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि उक्त लोग लाभार्थियों के फार्म भरवाकर आवेदन में अपने मोबाइल नंबर अप लोड करवा दिया करते हैं। जिससे लाभार्थी की सभी जानकारी उनके मोबाइल नंबर पर जाती रहती है। जिस कारण विभाग में लोगों को चक्कर लगाना पड़ता है। वहीं डीएम और मुख्यमंत्री पोर्टल पर झूठी शिकायतें करते रहते हैं। इससे विभाग के कार्य भी प्रभावित होते हैं, साथ ही विभाग की छवि भी धूमिल की जा रही है। उन्होंने विभागीय कर्मचारी को दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

शहरी योजना में भी हो गए थे ठग सक्रिय
बागपत। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत भी जिले में दर्जनों लोगों से ठगी हुई है। परियोजना अधिकारी डूडा रजनी पुंडीर ने इसका पता लगाकर कंपनी के तहत काम करने वाले कर्मचारी जो इसमें संलिप्त थे उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने बताया कि कुछ दलाल किस्म के लोग आरटीआई से पात्रों की सूची लेते है, उसके बाद लाभार्थियों के घर पहुंचकर उनसे ठगी करते है। जबकि उनका चयन नियम से हो चुका होता है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के मानक
कारदाता नहीं होना चाहिए
फ्रीज या स्कूटर नहीं होना चाहिए
कच्चे मकान होने चाहिए
कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए
मकान की कोई भी दीवार पक्की न हो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें