फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में दुधिया लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ब्राह्मण पुट्ठी गांव से दूधिया नीरज संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। चाचा सतपाल ने बताया कि रविवार की शाम बाइक पर दोस्त के पास गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी तलाश की तो बाइक अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे स्टेशन पर साइकिल स्टैंड पर खड़ी मिली। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज
बागपत। सरूरपुर कला गांव में दो दिन पहले हुई दो पक्षों में मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया है। अधिवक्ता प्रवेश नैन ने अनिल, सुमित उर्फ गांधी, कल्लू व अनिल के भांजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं दूसरे पक्ष के सुशील ने प्रवेश, हरेश, निर्देश के लिए मुकदमा दर्ज कराया।

शराब के साथ युवक गिरफ्तार
बागपत। पुलिस ने नैथला मोड़ के पास से सुनील पुत्र मंगतराम निवासी निवाड़ा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार पेटी देसी शराब हरियाणा मार्का पर बाइक बरामद की। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर
पिलाना (बागपत)। बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चले युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हरियाणा निवासी युवक अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। सोमवार की सुबह युवक व युवती को परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। युवक मौका पाकर भाग निकला। परिजनों ने युवती को डांटा तो उसने क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें