फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद नेता से धक्का-मुक्की, मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालेाद के पश्चिमी उप्र महासचिव हरबीर सिंह एडवोकेट निवासी बड़ौत ने बताया कि वे होली चौक बागपत में ठेली से फल खरीद रहे थे। ठेली वाले से मामूली कहासुनी हो गई। इस पर आठ-दस लोगों ने उनके साथ गाली गलौज की और जान से मारनेे की धमकी दी। उनके साथ धक्का मुक्की भी की गई। उन्हें जाति सूचक शब्द भी कहे। उन्होंने किसी तरह उनसे जान बचाई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पांच वारंटी पकड़े
बागपत। पुलिस ने वारंटी देवेंद्र निवासी कश्यप कालोनी, रमेश, राजवीर निवासी मीतली, मनोज निवासी बाघू, अली शेर निवासी निवाड़ा को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया।

विकास ने नहीं विनीत ने मारी थी सिपाही को गोली
बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र में सिनौली गांव के पास दिल्ली पुलिस के सिपाही अमरपाल निवासी छपरौली को गोली 19 दिसंबर की रात कुख्यात योगेश भदौड़ा गैंग के सदस्य विकास ने नहीं बल्कि हेवा निवासी विनीत ने गोली मारकर घायल किया था। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी विनीत ने छह दिन पहले मेरठ में तमंचे के साथ पकड़ा गया था। पुलिस मेरठ जेल में आरोपी से पूछताछ करेगी। विनीत ने गोली मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें