फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वर्षीय किशोरी को बुर्का वाली महिला ने किया अपहरण, मचा हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पट्टी मेहर खत्ते वाली गली से एक सात वर्षीय बच्ची का बुर्का पहने महिला अपहरण कर ले गई। इसकी सूचना पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद भी वहीं नहीं मिली। इसके बाद बच्ची के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

सचिन जैन पुत्र देवेंद्र जैन पट्टी मेहर भट्ठे वाली गली में एक मकान पर किराए पर रहता है। विवाद होने के कारण उसकी पत्नी मायके शाहदरा में रह रही है, जबकि सात वर्षीय बेटी दिव्यांशी पिता के पास रह रही है। बुधवार को सचिन अपने काम पर गया था और दिव्यांशी घर पर अकेली थी, जब दोपहर बाद वह घर लौटा तो दिव्यांशी गायब थी। सचिन ने आसपास के लोगों से बातचीत की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बाद मेें पता चला कि बुर्का पहने एक महिला उसे खींचकर ले जा रही थी। उसकी तलाश की गयी, लेकिन पता नहीं चल सका। देर शाम सचिन लोगों के साथ कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। कोतवाल संजीव ने बताया कि पत्नी के विवाद के चलते प्राथमिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि सचिन की बेटी को उसकी ही पत्नी ले गई है। पुलिस की एक टीम शाहदरा भेजी जा रही है। वापस आने पर ही हकीकत का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें