फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने ही की थी दीपक की हत्या, पुलिस ने नामजद आरोपियों को दी क्लीन चिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के दीपक वर्मा हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों से पूछताछ कर क्लीन चिट दे दी है। हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़ दिया गया। मृतक के भाई ने ही हत्या की थी, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस बुधवार को वारदात का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी में 30 अगस्त की रात में दीपक वर्मा पुत्र डॉ. अशोक कुमार की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह घर के बाहर टहल रहा था। मृतक के पिता ने आशु, इंतजार निवासी टटीरी और रेलवे कर्मचारी सुनील निवासी मवी कलां के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने सोमवार की रात में पुलिस ने नामजद आरोपी रेलवे कर्मचारी सुनील को कोतवाली से छोड़ दिया है। मंगलवार को आशु और इंतजार को भी छोड़ दिया गया। पुलिस ने मृतक के भाई को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए युवक ने ही दीपक की हत्या की थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, प्रकरण का खुलासा बुधवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें