फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में सर्च अभियान, संदिग्ध बैरकों की तलाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जेल व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद चल रही है। मंगलवार की रात में जेल में फिर से सर्च अभियान चलाया गया। डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी के निर्देश पर जेल, डिप्टी जेल और बंदी रक्षकों ने बैरकों की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तुएं नहीं मिली।
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बागपत जेल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। शासन ने लापरवाही पर जेलर यूपी सिंह को निलंबित कर दिया है। डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी के निर्देश पर जेलर एसके सिंह के नेतृत्व में डिप्टी जेल, मुख्य बंदी रक्षकों और बंदी रक्षकों ने जेल में चेकिंग अभियान चलाया। सामान्य बैरकों के अलावा हाई सिक्योरिटी बैरकों की तलाशी ली गई। करीब एक घंटे तक जेल की छानबीन की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। जेलर एसके सिंह का कहना है कि जेल में हर व्यक्ति की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। मुलाकात शुरू करा दी गई है, इसके अलावा बंदियों की पेशी शुरू हो गई। व्यवस्था जल्द ही पटरी पर लौट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें