फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलों में गैंगवार की आशंका, पुलिस ने छाना चप्पा-चप्पा-MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद पुलिस को अंदेशा है कि जेलों में गैंगवार हो सकती है। पूर्वांचल और पश्चिम यूपी के बदमाश एक-दूसरे क्षेत्र की जेलों में शिफ्ट किए जाते रहे हैं। पुलिस ने बागपत जेल में सर्च अभियान चलाया। इसके अलावा अन्य जेलों में भी चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल की जेलों में एक दूसरे क्षेत्र के अपराधी बंद है। यही नहीं दोनों क्षेत्रों के बदमाश एक साथ वारदात को अंजाम देते रहे हैं। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद पुलिस को अंदेशा है कि जेलों में गैंगवार हो सकती है। बजरंगी वेस्ट यूपी में सक्रिय नहीं था, इसके बाद भी सुनील राठी के द्वारा उसकी हत्या से गैंगवार हो सकती है। मुन्ना बजरंगी के साथ संजीव जीवा की नजदीकियां किसी से छिपी नहीं है। उधर, पूर्वांचल के ब्रिजेश सिंह की अनिल दुजाना और सुनील राठी से नजदीकी भी है। पुलिस ने रात करीब साढे़ आठ बजे बागपत जेल में सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें