अमीनगर सराय (बागपत)।
सिंघावली अहीर पुलिस ने बिलोचपुरा गांव में छापा लगाकर अवैध पशु कटान पकड़ा है। मौके से मवेशी का मांस, औजार बरामद हुए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष को सूचना मिली की कि बिलौचपुरा में अवैध रूप से पशु कटान हो रहा है। पुलिस ने छापा लगाया तो अवैध पशु कटान होता मिला। पुलिस को देकर पशु कटान करने वाले लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दो लोगों को घेरकर पकड़ लिया। पुलिस को मौके से 50 किलो मवेशी का मांस और औजार मिले हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपी इकबाल पुत्र अली यार और फरमान पुत्र इकबाल निवासी सिंघावली अहीर शामिल है। दोनों को न्यायालय में पेश किया । कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।