फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में आत्महत्या करने पहुंचे किसानों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पट्टे की भूमि चकबंदी विभाग द्वारा न छोड़े जाने से बामनौली का एक किसान मंगलवार को तहसील में आत्महत्या करने पहुंच गया। इससे पहले ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस उस किसान से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बामनौली गांव में अनिल, सुनील पुत्रगण चांदरान एवं शैलेश पुत्र सर्वेश को तीन-तीन बीघा भूमि पट्टे मेें दी । चकबंदी प्रक्रिया के चलते उनकी पट्टे की भूमि नहीं मिली। तीनों 2016 से अधिकारियों के चक्कर काट रहे है, लेकिन उन्हेें न्याय नहीं मिला। तो तीनों तहसील में एक मई को आत्महत्या करने की चेतावनी भरा पत्र अधिकारियों को दिया । पूर्व घोषणा के अनुसार मंगलवार को केवल अनिल तहसील पहुंचा तो वहां पहले ही तैनात पुलिस कर्मियों उसे हिरासत में ले लिया। सीओ रमानंद कुशवाह ने बताया कि फिलहाल अनिल पुलिस की हिरासत में है। पूछताछ के बाद देर शाम तक उसे छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें