बागपत। गौरीपुर जवाहर नगर निवासी नईम (30) पुत्र मेहरद्दीन 18 अप्रैल से लापता है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। युवक की पत्नी रुखसाना ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई । वहीं मुगलपुरा नई बस्ती बागपत से 24 वर्षीय किशोरी 16 अप्रैल से लापता है। परिजनों ने कोतवाली में उसकी भी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
टीकरी नगर पंचायत में यज्ञ हुआ
दोघट (बागपत)। नगर पंचायत टीकरी में यज्ञ का आयोजन हुआ। इस दौरान जगपाल शर्मा ने यज्ञ कराया। इस मौके पर अध्यक्ष सोमपाल राठी, रणधीर सिंह, प्रदीप कश्यप, चौधरी बीर सैन, कल्लू कश्यप, रोहताश, अमीर बेगम, चुन्नू, उमरद्दीन, वकील, विजय सिंह, शिवचरण, ऋषिपाल, सत्यवीर, ओमवीर शर्मा, राजू, राजवीर, अशोक कुमार वत्स, सचिन कुमार आदि रहे।